घरेलू रसोई गैस एक बार फिर महंगी हो गई है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत पूरे देश में 29 रुपये बढ़ा दी गई है. नई दरें 7 जून से लागू हो गई हैं. पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं. इस बढ़ोतरी का असर उन करोड़ों परिवारों पर पड़ेगा जो रोजमर्रा के खाना पकाने के लिए LPG पर निर्भर हैं.

सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने यह बढ़ोतरी लागू की है. हालांकि स्थानीय टैक्स और परिवहन खर्च की वजह से अलगअलग शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है.
LPG के दाम क्यों बढ़े?
उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, तेल कंपनियों पर बढ़ते लागत दबाव के कारण यह फैसला लिया गया है. कंपनियों का कहना है कि घरेलू LPG की बिक्री पर हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी थी. हालांकि अभी भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी ऊर्जा कीमतों का पूरा बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला गया है.
बड़े शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर के नए रेट
दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत अब 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है.
घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट
मार्च में भी बढ़े थे दाम
इससे पहले 7 मार्च को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. उस समय पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतें बढ़ गई थीं.
घर के बजट पर कितना असर पड़ेगा?
जो परिवार हर महीने एक LPG सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, उन्हें साल भर में करीब 348 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे. राशि भले ही बहुत बड़ी न लगे, लेकिन बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा की जरूरतों पर बढ़ते खर्च के बीच यह मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों के बजट पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती है.
उपभोक्ताओं को क्या करना चाहिए?
नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं. अलगअलग राज्यों में टैक्स और ढुलाई खर्च अलग होने के कारण छोटे शहरों और कस्बों में रेट कुछ अलग हो सकते हैं. इसलिए सिलेंडर बुक करने से पहले उपभोक्ताओं को अपने LPG वितरक या तेल कंपनी के पोर्टल पर ताजा कीमत जरूर जांच लेनी चाहिए.
गौरतलब है कि LPG के अलावा पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में भी हाल के दिनों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम लोगों के घरेलू बजट पर दबाव और बढ़ सकता है.





