फलों के दाम आसमान पर, आम आदमी की पहुंच से हुए दूर, सेब 250 रुपये किलो तक पहुंचा​

देहरादून: फलों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। सेब, नाशपाती, अनार, मौसमी और लीची समेत अधिकांश फलों के दाम पिछले सीजन के मुकाबले सवा से डेढ़ गुना अधिक हैं। महंगे फलों के कारण लोग खरीदारी से दूरी बना रहे हैं, जिससे स्थानीय फल विक्रेताओं की बिक्री भी प्रभावित होने लगी है और बाजार में ग्राहकी घट रही है। स्थानीय फल विक्रेताओं के अनुसार मंडियों से ही फलों के दाम बढ़कर आ रहे हैं, जिसका सीधा असर खुदरा बाजार पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई ग्राहक फलों के बढ़े हुए दाम सुनकर बिना खरीदारी किए ही लौट जाते हैं।

फलों के दाम आसमान पर, आम आदमी की पहुंच से हुए दूर, सेब 250 रुपये किलो तक पहुंचा​

बाजार में लोकल सेब 200 से 250 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है, जबकि विदेशी लाल सेब 400 रुपये प्रति किलो से अधिक कीमत पर उपलब्ध है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। केले के दाम भी 70 रुपये प्रति दर्जन है। आम, लीची, अनार और अंगूर समेत अन्य फलों के दामों में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। व्यापारियों का कहना है कि यदि कीमतों में जल्द राहत नहीं मिली तो फलों की मांग और बिक्री दोनों पर असर पड़ सकता है।

फल दाम
आम 100 रुपये
लीची 150 रुपये
अनार 250 से 300 रुपये
अंगूर 200 रुपये
मौसमी 150 रुपये
अनानास 150 से 200 रुपये
नाशपाती 350 रुपये

Leave a Reply