Gold-Silver Price Today : कहां पहुंचा सोना-चांदी? दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या हैं लेटेस्ट रेट!


Gold and silver prices on 17 April: शुक्रवार यानी 17 अप्रैल को एमसीएक्स (MCX) पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. अमेरिका-ईरान शांति समझौते के संभावित संकेतों के बीच बाजार में हलचल रही. हालांकि, कमजोर डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने गोल्ड को सहारा दिया है. MCX गोल्ड जून फ्यूचर्स 0.04% गिरकर ₹1,53,086 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि MCX सिल्वर मई कॉन्ट्रैक्ट 0.34% बढ़कर ₹2,49,469 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है.

सोने की कीमतें लगातार बढ़ोतरी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें लगातार चौथे साप्ताहिक बढ़त की ओर बढ़ती दिखीं. अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीदों से महंगाई बढ़ने और ब्याज दरों में तेजी की आशंकाएं कम हुई हैं. अमेरिकी डॉलर, लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट की ओर दिख रहा है. पिछले सेशन में छह सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कमजोर डॉलर से विदेशी खरीदारों के लिए सोना सस्ता हो जाता है. बाजार को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस महीने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा.

आपके शहर में आज क्या हैं सोना-चांदी के रेट?

मुंबई में सोना-चांदी के भाव?

24 कैरेट सोना- ₹1,53,090 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना- ₹1,40,333 प्रति 10 ग्राम

सिल्वर 999 फाइन- ₹2,50,640 प्रति किलोग्राम

नई दिल्ली में सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट

24 कैरेट सोना- ₹1,52,890 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना- ₹1,40,149 प्रति 10 ग्राम

सिल्वर 999 फाइन-₹2,50,370 प्रति किलोग्राम

हैदराबाद में सोना-चांदी के भाव

24 कैरेट सोना- ₹1,53,390 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना- ₹1,40,608 प्रति 10 ग्राम

सिल्वर 999 फाइन- ₹2,51,200 प्रति किलोग्राम

कोलकाता में क्या है भाव?

24 कैरेट सोना- ₹1,52,950 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना- ₹1,40,204 प्रति 10 ग्राम

सिल्वर 999 फाइन- ₹2,50,470 प्रति किलोग्राम

बेंगलुरु का रेट

24 कैरेट सोना- ₹1,53,270 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना- ₹1,40,498 प्रति 10 ग्राम

सिल्वर 999 फाइन- ₹2,51,000 प्रति किलोग्राम

चेन्नई का हाल?

24 कैरेट सोना- ₹1,53,460 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना- ₹1,40,672 प्रति 10 ग्राम

सिल्वर 999 फाइन- ₹2,51,580 प्रति किलोग्राम

सोने और चांदी में बढ़ी अस्थिरता

सोने और चांदी की कीमतों में हाल के दिनों में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. निवेशकों का जोखिम लेने का रुझान बढ़ता दिख रहा है क्योंकि संकेत मिल रहे हैं कि अमेरिका और ईरान आने वाले दिनों में अपने विवाद का समाधान निकाल सकते हैं. दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है. इसी वजह से अमेरिकी शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब हैं, जबकि भारतीय शेयर बाजार का माहौल भी सुधरा है.

Leave a Reply