भारत में एक से बढ़कर एक खूबसूरत स्टेशन हैं, जहां लोग खासकर गर्मियों के मौसम में बढ़ते तापमान से राहत पाने के लिए जाते हैं। शिमला भी इसमें से एक है जो अपने ठंडे मौसम और हसीन वादियों के लिए मशहूर है। शिमाल के अलावा इसके आसपास कई ऐसी जगहें हैं जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जानी हैं। अगर आप इस गर्मी या कभी भी शिमला जाने का प्लान करें तो इन 7 जगहों पर घूमने जरूर जाएं। यहां के बड़ेबड़े देवदार के पेड़, बर्फ से ढके पहाड़, बादलों से घिरी वादियां और प्राकृतिक का मनमोहक नजारा आपके मन को मोह लेगा।

1 चैल
चचैल अपने शांत और कम भीड़भाड़ के लिए जाना जाता है। यह जगह घने देवदार के जंगलों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। यहीं पर दुनिया का सबसे ऊंचाई पर बना क्रिकेट का मैदान है। यह जगह शिमला से करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कम भीड़भाड़ के बीच आप यहां पर सुकून के पल बिताने जा सकते हैं।
2 कुफरी
कुफरी अपनी हरीभरी पहाड़ियों, बर्फबारी और एंडवेंचर एक्टिविटी के लिए मशहूर है। यहां से आप हिमालय की बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाओं का शानदार नजारा देख सकते हैं। सर्दियों में स्कीइंग और गर्मियों में घुड़सवारी और ट्रेकिंग का लुत्फ उसा सकते हैं। शिमला से कुफरी 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
3 मशोबरा
प्रकृति के बीच बैठकर कुछ देश शांति से सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो मशोबारा घूमने जा सकता है। यह जगह सेब के बागानों, घने जंगलों और सुंदर पहाड़ी दृश्यों के लिए मशहूर है। यहां पर आप ट्रेकिंग, बर्ड वॉचिंग और कैंपिंग जैसी गतिविधियां कर सकते हैं। देवदार के जंगलों से घिरा यह जगह शिमला से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
4 नालदेहरा
नालदेहरा अपने ऐतिहासिक गोल्फ कोर्स और शानदार प्राकृतिक दृश्यों के लिए मशहूर है। देवदार के जंगलों से घिरा यह जगह शिमला से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां घुड़सवारी की भी आनंद ले सकते हैं।
5 तत्तापानी
सतुलज नदी के किनारे स्थित तत्तापानी रिवर राफ्टिंग और प्रकृति प्रेमियों के बीच आकर्षक का केंद्र है। यह जगह अपने प्राकृतिक गर्म पानी के झरनों के लिए प्रसिद्ध है। यह जगह शिमला से करीब 54 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
6 फागू
शिमाल और कुफरी के बीच स्थित फागू एक छोटा सा खूबसूरत गांव है। यहां से आप बर्फ से ढकी पहाड़ियों और सुंदर घाटियों का शानदार नजारा देख सकते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। शांत वातावरण के बीच सुकून के पल बिताने और फ्रोटोग्राफी के लिए यहां जा सकते हैं। शिमाल से फागू 19 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।





