इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम के ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल का बल्ला जमकर बोलते हुए दिखाई दे रहा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम 226 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसमें राहुल के बल्ले से 40 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। अपनी इस पारी में राहुल ने जहां 6 चौके और 5 छक्के लगाए वहीं इसके दम पर वह एक बड़ी उपलब्धि भारतीय खिलाड़ी के तौर पर हासिल करने में कामयाब रहे।

आईपीएल में 200 छक्के पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में केएल राहुल ने अपनी पारी के दौरान कुल 5 छक्के लगाए जिसके साथ ही वह आईपीएल में बतौर ओपनर अपने 200 छक्कों का आंकड़ा भी पूरा करने में कामयाब रहे। इसी के साथ केएल राहुल आईपीएल इतिहास में पहले ऐसे भारतीय ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं जो 200 छक्कों का आंकड़ा पूरा करने में कामयाब रहे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं राहुल आईपीएल में ओवरऑल ये उपलब्धि हासिल करने वाले क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर के बाद सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने हैं। केएल राहुल ने अभी तक आईपीएल में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज 112 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 50.01 के औसत से 4851 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 6 शतकीय और 39 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं और वह 203 छक्के लगा चुके हैं। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर विराट कोहली का नाम है जिन्होंने आईपीएल में बतौर ओपनर 192 छक्के लगाए हैं।
बतौर ओपनर आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
- क्रिस गेल 326 छक्के
- डेविड वॉर्नर 210 छक्के
- केएल राहुल 203 छक्के
- विराट कोहली 192 छक्के
- फाफ डु प्लेसिस 159 छक्के
रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर राहुल
केएल राहुल आईपीएल में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं, जिसमें वह 5000 रनों का आंकड़ा पूरा करने से सिर्फ 149 रन दूर हैं। राहुल यदि ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो आईपीएल में ये उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय ओपनर खिलाड़ी बनेंगे। राहुल से पहले शिखर धवन और विराट कोहली ये कारनामा करने में कामयाब हुए हैं।





