IND vs AFG Live Score: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया की स्थिति काफी मजबूत थी, जिसमें उन्होंने तीन विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए थे। पहले दिन के खेल में केएल राहुल के बल्ले से जहां 100 रनों की शानदार शतकीय पारी देखने को मिली तो वहीं कप्तान शुभमन गिल 103 रन बनाकर दिन का खेल खत्म होने पर नाबाद थे, जिसमें उनके साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 50 रन बनाकर खेल रहे थे।

मुल्लांपुर टेस्ट मैच का पहला सत्र पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा। पहले सत्र में टीम इंडिया ने 25 ओवर बैटिंग की और वहां उन्होंने 1 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए। इस दौरान भारत ने एकमात्र विकेट यशस्वी जायसवाल का गंवाया। वह 32 बॉल पर 34 रन बनाकर आउट हुए। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस सत्र में अफगानिस्तान के फील्डर्स ने मैदान पर गलती की, उन्होंने केएल राहुल को जीवनदान दिया। लंच ब्रेक तक राहुल 70 बॉल पर 37 और साई सुदर्शन 49 बॉल पर 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। अफगानिस्तान की तरफ से इस सेशन में एकमात्र विकेट सलीम सफी ने लिया।
IND vs AFG: टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल , ऋषभ पंत , ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
अफगानिस्तान: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी , अफसर जजई , अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी
यह टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC का हिस्सा नहीं है, ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया इसे आगे की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए खेलेगी। भारत को WTC में श्रीलंका का दौरा करना है, जहां की स्पिनफ्रेंडली पिचों के लिए खिलाड़ी अभी से तैयारी कर सकते हैं। भारतीय टेस्ट स्क्वॉड में जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।





