IND vs AFG 1st Test Playing 11: टीम इंडिया में 2 खिलाड़ियों का हो सकता है डेब्यू, भारत-अफगानिस्तान टेस्ट के लिए संभावित प्लेइंग 11​

IND vs AFG 1st Test Match Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ में शनिवार 6 जून से टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्लेइंग 11 को लेकर कुछ संकेत देते हुए तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मुल्लांपुर में भारत के लिए दो खिलाड़ियों का टेस्ट डेब्यू हो सकता है।

IND vs AFG 1st Test Playing 11: टीम इंडिया में 2 खिलाड़ियों का हो सकता है डेब्यू, भारत-अफगानिस्तान टेस्ट के लिए संभावित प्लेइंग 11​

नितीश कुमार रेड्डी की जगह पर खतरा

दरअसल कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह साफ कर दिया कि आगामी श्रीलंका दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए चौथे स्पिन ऑप्शन को टीम इस मैच में तलाशने का प्रयास करेगी। साथ ही नंबर 3 पर उन्होंने कही। यानी देवदत्त पडिक्कल को शायद मौका नहीं मिल पाएगा। वहीं चार स्पिनर की ओर अगर टीम देखती है तो मानव सुतार और हर्ष दुबे दोनों का डेब्यू हो सकता है।

यानी अगर चार स्पिनर खेलते हैं तो भारत की प्लेइंग 11 में नितीश कुमार रेड्डी के लिए शायद जगह नहीं बन पाएगी। अगर चार स्पिनर के साथ टीम उतरी तो दो पेसर के रूप में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा नजर आएंगे। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव दो प्रमुख स्पिनरों की भूमिका निभाएंगे। तीसरे स्पिनर और स्पिन ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। सुतार और रेड्डी में से कोई एक ही खेलता नजर आएगा।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल , ऋषभ पंत , वाशिंगटन सुंदर, मानव सुतार/नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज , सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी , इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, सलीम सफी।

यहां देखें दोनों टीमों के स्क्वाड

भारत की टीम: शुभमन गिल , , साई सुदर्शन, ऋषभ पंत , देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुतार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल ।

अफगानिस्तान की टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी , अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जजई , इकराम अलीखिल , अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी।

भारतअफगानिस्तान टेस्ट की ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग; टीमों की संभावित प्लेइंग 11, पिचवेदर रिपोर्ट

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले टेस्ट मैच को आप किस तरह से लाइव देख सकते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस टेस्ट में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है साथ ही मैच के दौरान पिच और वेदर कैसा रहेगा इसके बारे में पूरी जानकारी यहां मिलेगी।

Leave a Reply