PV Sindhu in Indonesia Open 2026: इंडोनेशिया ओपन 2026 में भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु ने विजयी आगाज किया। मंगलवार को जकार्ता के इस्टोरा सेनायन स्टेडियम में खेले गए पहले दौर के मुकाबले में उन्होंने थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को 2523, 2116 से हराया। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु को जीत के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने 51 मिनट तक चले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे गेमों में मुकाबला अपने नाम किया। सिंधु ने पहले गेम में आक्रामक खेल के दम पर करीबी जीत दर्ज की और फिर दूसरे गेम में भी उसी लय को कायम रखते हुए अगले दौर में जगह पक्की कर ली।

अब होगा वर्ल्ड चैंपियन से मुकाबला?
को अब दूसरे राउंड में एक कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा, जहां उनका मुकाबला मौजूदा ओलंपिक चैंपियन और वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी एन सेयंग से होने की संभावना है। सिंधु ‘हेडटूहेड’ रिकॉर्ड में 09 से पीछे हैं और पिछले हफ्ते सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी वह इसी कोरियाई खिलाड़ी से हारी थीं।
अगले राउंड में जगह बनाने वाली एक और जोड़ी मेंस डबल्स में हरिहरन अमसकारुनन और एमआर अर्जुन की थी, जिन्होंने मलेशिया के 2016 ओलंपिक पदक विजेता टैन वी किओंग और उनके मौजूदा जोड़ीदार नूर मोहम्मद अजरीन पर सीधे गेमों में जीत दर्ज की।
हेड टू हेड रिकॉर्ड में आगे सिंधु
भारत की दिग्गज शटलर सिंधु साल 2023 के बाद पहली बार दुनिया के टॉप10 खिलाड़ियों में शामिल हुई हैं, उन्होंने थाईलैंड की शटलर के खिलाफ लगातार 11वीं जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। बुसानन के खिलाफ ‘हेडटूहेड’ रिकॉर्ड में अब सिंधु 211 से आगे हैं। अब उनका मुकाबला कोरिया की टॉप सीड एन सेयंग और तुर्की की नेस्लिहान अरिन के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।
बाद में, हरिहरन और अर्जुन ने अनुभवी मलेशियाई जोड़ी को सिर्फ 33 मिनट में 2118, 2110 से मात दी।इस बीच, लक्ष्य सेन को घरेलू पसंदीदा खिलाड़ी अल्वी फरहान के हाथों 2119, 2116 से हार का सामना करना पड़ा। अल्वी ने पिछले हफ्ते सिंगापुर ओपन में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी शि यू क्यूई को हराया था।
दूसरी ओर, की डबल्स टीमों के लिए यह एक कठिन दिन रहा। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी, जो दो महीने से ज़्यादा समय बाद पहली बार एक साथ खेल रही थी, इंडोनेशिया की टीम फेब्रिआना द्विपुजी कुसुमा और मेलिसा ट्रायस पुस्पितासारी से 1421, 1221 से हार गई। मिश्रित युगल में, ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो को छठी वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी गुओ शिन वा और चेन फांग हुई ने 1121, 1021 से हराया।
IANS इनपुट के साथ





