IPS Daughter Suicide: भोपाल में IPS अधिकारी की बेटी ने किया सुसाइड, घर में फंदे से लटकी मिली लाश​

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे सुरक्षित और हाईप्रोफाइल VIP इलाके चार इमली से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. यहां सीनियर IPS अधिकारी की 16 वर्षीय नाबालिग बेटी ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका 11वीं कक्षा की छात्रा थी. बताया जा रहा है कि जब यह दर्दनाक हादसा हुआ, उस वक्त घर में कोई भी मौजूद नहीं था. मृतक छात्रा के पिता संजीव कंचन भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं और वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में एआईजी के पद पर तैनात हैं.

IPS Daughter Suicide: भोपाल में IPS अधिकारी की बेटी ने किया सुसाइड, घर में फंदे से लटकी मिली लाश​

वहीं, उनकी मां रेणुका कंचन भी प्रशासनिक सेवा में हैं और रजिस्ट्रार गैस राहत के पद पर पोस्टेड हैं. इतने रसूखदार और रक्षित इलाके में हुई इस घटना से प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही हबीबगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

कमरे से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

हबीबगंज थाने के एसएचओ संजीव चौकसे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा अपने परिवार के साथ चार इमली स्थित सरकारी बंगले में रहती थी. पुलिस ने घटना वाले कमरे की सघन तलाशी ली, लेकिन वहां से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने छात्रा की किताबों, स्कूल बैग और अन्य सामान की भी बारीकी से जांच की है, ताकि आत्महत्या की वजह का कोई सुराग मिल सके, लेकिन फिलहाल वहां से कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला है.

मोबाइल खंगाल रही पुलिस, सहेलियों से होगी पूछताछ

कमरे से कोई सुसाइड नोट न मिलने के कारण मौत की वजह पूरी तरह अज्ञात है और पुलिस की गुत्थी उलझ गई है. पुलिस अब मृतका के मोबाइल फोन को खंगाल रही है और उसकी कॉल डिटेल्स व सोशल मीडिया चैट्स की जांच की जा रही है.

इसके साथ ही, पुलिस इस मामले में हर संभावित एंगल से तफ्तीश कर रही है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या छात्रा किसी तरह के मानसिक तनाव या डिप्रेशन में थी? मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस मृतका के करीबियों, स्कूल के दोस्तों और उसकी सहेलियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह साफ हो सके कि कहीं उस पर पढ़ाई या किसी और चीज का कोई दबाव तो नहीं था. फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल फॉरेंसिक जांच का इंतजार है.

Leave a Reply