IPL 2026 Playoffs: प्लेऑफ मुकाबलों के लिए रिजर्व डे है या नहीं? जानिए बारिश हुई तो क्या होगा​

आईपीएल 2026 प्लेऑफ शुरू होने से पहले फैंस के मन में रिजर्व डे और बारिश को लेकर कई सवाल हैं। जानिए क्वालीफायर, एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबलों में बारिश होने पर विजेता का फैसला कैसे किया जाएगा।

IPL 2026 Playoffs: प्लेऑफ मुकाबलों के लिए रिजर्व डे है या नहीं? जानिए बारिश हुई तो क्या होगा​

IPL 2026, Playoffs matches reserve days: आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। लीग स्टेज खत्म होने की कगार पर है और अब तक कुल 58 मुकाबले खेले जा चुके हैं। 24 मई को लीग चरण के आखिरी मुकाबले होंगे, जिसके बाद प्लेऑफ का आगाज हो जाएगा। ऐसे में फैंस की नजर सिर्फ टीमों की स्थिति पर ही नहीं बल्कि मौसम पर भी टिकी हुई है।

हर साल की तरह इस बार भी प्लेऑफ मुकाबलों में बारिश बड़ा रोल निभा सकती है। खासतौर पर कई शहरों में लगातार बदलते मौसम को देखते हुए फैंस के मन में यह सवाल है कि अगर प्लेऑफ मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाए तो विजेता का फैसला कैसे होगा। साथ ही क्या सभी नॉकआउट मुकाबलों के लिए रिजर्व डे रखा गया है या नहीं, इसे लेकर भी काफी चर्चा हो रही है।

IPL 2026: क्वालीफायर और एलिमिनेटर के लिए नहीं होता रिजर्व डे

IPL 2026 के प्लेऑफ मुकाबले 26 मई से शुरू होंगे। प्लेऑफ में कुल चार मैच खेले जाते हैं, जिसमें क्वालीफायर1, एलिमिनेटर, क्वालीफायर2 और फाइनल शामिल होता है। हालांकि हर साल की तरह इस बार भी क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबलों के लिए किसी रिजर्व डे का ऐलान नहीं किया गया है। बीसीसीआई की कोशिश यही रहती है कि ये मुकाबले तय दिन पर ही पूरे कराए जाएं। ऐसे में अगर बारिश होती है तो मैच को उसी दिन पूरा कराने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाता है।

IPL 2026: बारिश होने पर बढ़ाया जा सकता है कटऑफ टाइम

प्लेऑफ मुकाबलों में लीग स्टेज की तुलना में ज्यादा अतिरिक्त समय रखा जाता है ताकि बारिश की स्थिति में मैच पूरा कराया जा सके। अगर मौसम खराब रहता है तो कटऑफ टाइम करीब 120 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है। आयोजकों की पहली कोशिश यही रहती है कि पूरे 20 ओवर का मुकाबला कराया जाए, लेकिन अगर ऐसा संभव नहीं हो पाता तो कम से कम 55 ओवर का मैच कराने की कोशिश की जाती है ताकि परिणाम निकाला जा सके।

IPL 2026: मैच नहीं हुआ तो ऊपर वाली टीम को मिलेगा फायदा

अगर बारिश इतनी ज्यादा हो जाए कि अतिरिक्त समय देने के बाद भी मुकाबला शुरू ना हो सके या 5 ओवर का मैच भी संभव ना हो पाए, तब अंक तालिका में ऊपर रहने वाली टीम को विजेता माना जाएगा। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उदाहरण के तौर पर अगर क्वालीफायर1 में प्वाइंट्स टेबल की नंबर1 और नंबर2 टीम आमनेसामने हों और मैच रद्द हो जाए, तो नंबर1 टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। यानी लीग स्टेज में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

IPl 2026: फाइनल मैच के लिए रखा जाता है रिजर्व डे

IPL 2026 फाइनल के लिए रिजर्व डे का प्रावधान मौजूद रहता है। अगर फाइनल मुकाबले के दिन बारिश आती है और मैच पूरा नहीं हो पाता, तो अगले दिन रिजर्व डे पर मुकाबला वहीं से शुरू किया जाता है जहां मैच रोका गया था। हालांकि अगर रिजर्व डे पर भी बारिश के कारण खेल संभव नहीं हो पाता, तब लीग स्टेज में अंक तालिका में ऊपर रहने वाली टीम को चैंपियन घोषित कर दिया जाता है। ऐसे में प्लेऑफ से पहले टॉप2 में जगह बनाना टीमों के लिए और भी ज्यादा अहम हो जाता है।

Leave a Reply