IPL 2026 Orange and Purple Cap Race: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालिफायर1 में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। वह क्वालिफायर2 में एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगी। क्वालिफायर1 के बाद ऑरेंज कैप की बात करें तो चार बल्लेबाजों ने 600 से ज्यादा रन बनाए हैं।

साई सुदर्शन का शीर्ष पर कब्जा बरकरार है। उन्होंने 15 पारियों में 652 रन बनाए हैं। शुभमन गिल दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 618 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन ने 606, विराट कोहली ने 600 और केएल राहुल ने 593 रन बनाए हैं। साई से बुधवार को ऑरेंज कैप हेनरिक क्लासेन छीन सकते हैं। वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मैदान पर होंगे।
पर्पल कैप पक भुवनेश्वर का कब्जा
भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 2 विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया। उनके 26 विकेट हो गए हैं। कगिसो रबाडा के भी 26 विकेट हैं। भुवनेश्वर ने बेहतर इकॉनमी रेट के कारण पर्पल कैप पर कब्जा जमाया। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 2 विकेट लिए। राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर 21 विकेट के साथ तीसरे और चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज 21 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं। राशिद खान 19 विकेट के साथ पांचवें नंबर पर हैं।
साई सुदर्शन जैसा किसी के साथ ना हो; गेंद गई चौका, लेकिन हो गए आउट
साई सुदर्शन आरसीबी के खिलाफ काफी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए। उन्होंने 14 रन की पारी खेली, लेकिन हिट विकेट आउट होने के बाद वो काफी निराश नजर आए। ।





