अभी अभीः भूकंप के तेज झटको से दहला देश-जानें कहां कितना असर!


लद्दाख। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले में आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। भूकंप की गहराई जमीन से काफी नीचे (130 किमी) होने के कारण सतह पर झटके बहुत तेज महसूस नहीं किए गए। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान या संपत्ति की क्षति की कोई सूचना नहीं मिली है।।

क्या करें जब भूकंप आए?
घबराएं नहीं: शांत रहें और दूसरों को भी शांत रखें।
मजबूत मेज के नीचे छिपें: ‘Drop, Cover, and Hold on’ का पालन करें।
खुले मैदान में जाएं: यदि आप घर के अंदर हैं और बाहर निकलना सुरक्षित है, तो इमारतों और बिजली के खंभों से दूर खुली जगह पर चले जाएं।
लिफ्ट का प्रयोग न करें: सीढ़ियों का ही उपयोग करें।

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply