गुलाब के पौधे के लिए खाद बन सकती है बची हुई चायपत्ती, जानें इस्तेमाल करने का तरीका​

Rose Plant Care Tips: घर, बालकनी और गार्डन की खूबसूरती को बढ़ाने के लोग अक्सर गुलाब के पौधों को लगाना पसंद करते हैं। इसमें खिलने वाले रंगबिरंगे फूल बेहद आकर्षक लगते हैं। कई बार गुलाब का पौधा तो अच्छी तरह बढ़ जाता है, लेकिन उसमें कलियां नहीं आती। ऐसा सही पोषण न मिलने की वजह से हो सकता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ऐसे में रासायनिक खाद का इस्तेमाल करने की जगह आप घर पर बची हुई चायपत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गुलाब के पौधे के लिए खाद बन सकती है बची हुई चायपत्ती, जानें इस्तेमाल करने का तरीका​

अक्सर हम घर पर बची हुई चायपत्ती को कचरा समझकर फेंक देते हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल गार्डनिंग में किया जा सकता है जो मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने में मदद कर सकती है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों से पौधों को जरूरी पोषण मिल सकता है। इसका सही तरीके से इस्तेमाल गुलाब के पौधे को फूलों से भर सकता है।

इस तरह करें चायपत्ती का इस्तेमाल

घर पर चाय बनाने के बाद बची हुई चायपत्ती को कचरे में यूं ही फेंक दिया जाता है। लेकिन इसे इकट्ठा करके गुलाब के पौधे के लिए खाद तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले बची हुई चायपत्ती को अच्छी तरह से धो लें, जिससे इसमें मौजूद चीनी या दूध हट जाए। इसके बाद इस चायपत्ती को धूप में अच्छी तरह से सुखा लें।

जब चायपत्ती पूरी तरह सूख जाए तो इसे किसी जार में भरकर रख लें। अब 2 चम्मच सूखी चायपत्ती को गुलाब के गमले की मिट्टी में मिलाएं। ऐसा आप 15 से 20 दिनों के अंतराल पर कर सकते हैं। इससे मिट्टी में ऑर्गेनिक पोषक तत्व बढ़ते हैं। जिससे पौधे की ग्रोथ बेहतर होती है और उसमें अधिक फूल आने लगते हैं।

चायपत्ती से कम्पोस्ट बनाएं

आप चाहें तो चायपत्ती से कम्पोस्ट भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सूखी चायपत्ती को अन्य जैविक कचरे जैसे सूखे पत्ते और फलों के छिलकों के साथ मिलाकर कम्पोस्ट बना सकते हैं। इसे गुलाब के पौधों में डालने से मिट्टी अधिक उपजाऊ बनती है। हालांकि चायपत्ती का सीमित मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए। अधिक मात्रा में डालने पर यह मिट्टी की बनावट को प्रभावित कर सकती है, जिससे पौधों को नुकसान पहुंच सकता है।

सही तरीके और संतुलित मात्रा में बची हुई चायपत्ती का इस्तेमाल पौधों की सेहत सुधारने और उन्हें हराभरा बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

Leave a Reply