FSN ECommerce Ventures यानी Nykaa की पैरेंट कंपनी ने मार्च 2026 तिमाही के शानदार नतीजे जारी किए हैं. कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 286 फीसदी बढ़कर 78 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 20 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था.

कंपनी की कमाई में जोरदार बढ़ोतरी
जनवरीमार्च 2026 तिमाही में Nykaa की ऑपरेशन से होने वाली आय 28 फीसदी बढ़कर 2,648 करोड़ रुपये रही. एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी की आय 2,062 करोड़ रुपये थी.
हालांकि पिछली तिमाही यानी अक्टूबरदिसंबर 2025 के मुकाबले कंपनी की कुल आय में 7 फीसदी की हल्की गिरावट देखने को मिली. उस दौरान कंपनी की आय 2,873 करोड़ रुपये थी. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके बावजूद कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 24 फीसदी बढ़कर 78 करोड़ रुपये हो गया.
पूरे साल में तीन गुना बढ़ा मुनाफा
पूरे वित्त वर्ष 202526 की बात करें तो Nykaa का मुनाफा करीब तीन गुना बढ़कर 199 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का मुनाफा 66 करोड़ रुपये था. वहीं कंपनी की सालाना आय भी 26 फीसदी बढ़कर 10,022 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 7,950 करोड़ रुपये थी.
लगातार बढ़ रहा कारोबार
कंपनी का ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू मार्च तिमाही में 28 फीसदी बढ़कर 5,241 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी ने बताया कि यह लगातार 14वीं तिमाही है जब कारोबार में 20 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ देखने को मिली है.
इसके अलावा कंपनी का EBITDA भी 67 फीसदी बढ़कर 223 करोड़ रुपये हो गया. यह कंपनी की ऑपरेशनल मजबूती को दिखाता है.
FY26 में मजबूत प्रदर्शन
पूरे FY26 में कंपनी का GMV बढ़कर 19,963 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं EBITDA 59 फीसदी बढ़कर 752 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का सालाना PAT यानी शुद्ध मुनाफा 183 फीसदी उछलकर 204 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.





