Malmas 2026: मलमास में गलती से भी न करें ये 7 काम, वरना करना पड़ सकता है भारी नुकसान का सामना​

Malmas 2026: मलमास की शुरुआत 17 मई 2026 से हो चुकी है। आपको बता दें कि सूर्य और चंद्र वर्ष में सामंजस्य बनाए रखने के लिए हर तीन साल में एक महीना जोड़ा जाता है और इसे ही मलमास या अधिक मास के नाम से जाना जाता है। इस माह को हिंदू पंचांग के अन्य महीनों से अलग माना जाता है और इसीलिए कुछ कार्यों को इस दौरान करना वर्जित माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मलमास का कोई देवता नहीं था और ना ही इस महीने में सूर्य संक्रांति आती है इसलिए इसे मलिन मास या मलमास कहा गया।

Malmas 2026: मलमास में गलती से भी न करें ये 7 काम, वरना करना पड़ सकता है भारी नुकसान का सामना​

मलमास की कहानी 

धार्मिक ग्रंथों में वर्णित मलमास की कहानी के अनुसार, मलमास को हिंदू पंचांग के अन्य महीनों की तरह सम्मान नहीं मिला। इसलिए एक बार अपनी व्यथा सुनाने मलमास भगवान विष्णु के पास पहुंचा और अपनी दुर्दशा के बारे में उनको बताया। तब भगवान विष्णु ने कहा कि तुम्हें मेरे नाम से जाना जाएगा और तब से ही मलमास का नाम पुरुषोत्तम मास पड़ा। साथ ही भगवान विष्णु ने कहा कि इस माह के दौरान जो लोग दानपुण्य, परोपकार, दीपदान आदि जैसे शुभ कर्म करेंगे उन्हें कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होगी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसलिए आध्यात्मिक और धार्मिक कार्य मलमास के दौरान करना शुभ होता है। लेकिन क्या कार्य करने से इस दौरान बचना चाहिए, इसके बारे में नीचे बताया गया है।

  • विवाह और सगाई मलमास के दौरान गलती से भी शादी या सगाई नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से होने वाले पतिपत्नी के बीच में अलगाव की स्थिति बन सकती है और जीवन में उतारचढ़ाव आ सकते हैं।
  • मुंडन और जनेऊ संस्कार करने से बचें मलमास के दौरान जनेऊ और मुंडन संस्कार करना भी शुभ नहीं होता। यह कार्य करने से अशुभ परिणाम जीवन में प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही जो परिवार इन कार्यों को मलमास में करता है नकारात्मकता उनके जीवन में आ सकती है।
  • गृह प्रवेश वर्जित मलमास के दौरान नए घर में प्रवेश करना भी वर्जित माना गया है। अगर आप गलती से भी गृह प्रवेश इस दौरान करते हैं तो परिवार में कलह हो सकती है।
  • नया कारोबार न करें शुरू मलमास के दौरान नया कारोबार करना भी अच्छा नहीं माना जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको उस काम में घाटा उठाना पड़ सकता है।
  • सोनाचांदी खरीदने से बचें मलमास की अवधि में सोनेचांदी जैसे कीमती आभूषण खरीदने से भी आपको बचना चाहिए।
  • जमीन और घर खरीदने से बचें मलमास के दौरान आपको नई जमीन या फिर नया घर खरीदने से भी दूर रहना चाहिए। किसी भी तरह की डील इस दौरान नहीं करनी चाहिए।
  • तामसिक भोजन से बनाएं दूरी इस माह में तामसिक भोजन करना भी अच्छा नहीं माना जाता। मांसमदिरा का सेवन करने से आपको जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply