Mansukh Mandaviya on World Bicycle Day: आज यानी 3 जून को भारत समेत पूरी दुनिया में विश्व साइकिल दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय श्रम एंव रोजगार और युवा मामले एंव खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारत के युवाओं से अपने जीवन में साइकिल को अपनाने की बात की है।

साइकिल को अपने जीवन का हिस्सा बनाए मनसुख मांडविया
मांडविया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए कहा, “आज देश की युवा शक्ति से विशेष अपील करना चाहता हूं। साइकिल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। यह केवल एक व्यायाम या एक दिन की हॉबी नहीं, बल्कि सशक्त और स्वस्थ जीवन शैली की पहचान है। साइकिल हमें फिट रखती है, शरीर को ऊर्जावान बनाती है और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखती है।’
#WorldBicycleDay पर मेरी युवा साथियों से विशेष अपील…
On #WorldBicycleDay, a special appeal to my young friends… pic.twitter.com/vooDaqXmZV
— Dr Mansukh Mandaviya June 3, 2026
मंत्री ने साइकिलिंग को पर्यावरण संरक्षण का सबसे सस्ता, सुंदर और टिकाऊ माध्यम बताते हुए कहा कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने से प्रदूषण कम होगा, पेट्रोलडीजल की बचत होगी और देश को भी फायदा पहुंचेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का जिक्र करते हुए कहा कि पेट्रोलडीजल वाले वाहनों पर निर्भरता कम करने के लिए साइकिल एक प्रभावी और सकारात्मक समाधान है।
संडे ऑन साइकिल अभियान की सराहना की
मनसुख मांडविया ने ‘फिट इंडिया’ आंदोलन के तहत चलाए जा रहे ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि देशभर के लाखों युवा इस अभियान में बढ़चढ़कर भाग ले रहे हैं और इसे जन आंदोलन का रूप दे रहे हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने सभी युवाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस अभियान को मिल रहे स्नेह, समर्थन और ऊर्जा के लिए उनका हृदय से आभार है।
मांडविया ने बताया कि आने वाले रविवार को पूरे देश में का आयोजन विश्व साइकिल दिवस को समर्पित होगा। उन्होंने सभी युवाओं से आग्रह किया कि वे उत्साहपूर्वक इसमें भाग लें। युवाओं से फिट इंडिया ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने और अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को भी इससे जोड़ने की अपील की।
ने कहा, “इस खास दिन पर हम सभी संकल्प लें कि साइकिल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे और एक फिट, स्वस्थ तथा विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।”
IANS इनपुट के साथ





