इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में मंगलवार को धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 254 रन बनाए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। वह शतक नहीं बना पाए, लेकिन अपनी टीम को प्लेऑफ में सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। 255 रनों के लक्ष्य के जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले ही घुटने टेक दिए। भला हो राहुल तेवितया की अर्धशतकीय पारी की। गुजरात टाइटंस 100 रन के अंदर सिमटी दिख रही थी, लेकिन वह 19.3 ओवर में 162 रन पर आउट हुई। गुजरात टाइटंस एलिमिनेटर के विजेता से क्वालिफायर2 में 29 मई को भिड़ेगी। एलिमिनेटर बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए रजत पाटीदार ने 33 गेंद पर नाबाद 93 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या और विराट कोहली ने 4343 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 30 और वेंकटेश अय्यर ने 19 रन बनाए। जितेश शर्मा 15 रन बनाकर नाबाद रहे। टिम डेविड 4 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 22 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट लिए।
Indian Premier League, 2026
Royal Challengers Bengaluru
254/5
Gujarat Titans
162
Match Ended
Royal Challengers Bengaluru beat Gujarat Titans by 92 runs
गुजरात टाइटंस के लिए राहुल तेवतिया ने 43 गेंद पर 68, जोस बटलर ने 11 गेंद पर 29 और साई सुदर्शन ने 9 गेंद पर 14 रन बनाए। शुभमन गिल 2, निशांत सिंधु 5, वाशिंगटन सुंदर 8, जेसन होल्डर 0, राशिद खान 8, कगिसो रबाडा 9 और मोहम्मद सिराज 5 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा 6 रन बनाकर नाबाद रहे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आरसीबी के लिए जैकब डफी ने 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार और क्रुणाल पंड्या ने 22 विकेट लिए। जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिए।
साई सुदर्शन आरसीबी के खिलाफ काफी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए। उन्होंने 14 रन की पारी खेली, लेकिन इस तरह से आउट होने के बाद वो काफी निराश नजर आए।





