रजत पाटीदार की तूफानी पारी से टूटा रोहित और शेन वॉटसन का बड़ा रिकॉर्ड, बना दिए 3 बडे़े रिकॉर्ड्स​

2026 के पहले प्लेऑफ में रजत पाटीदार की तूफानी पारी के दम पर आरसीबी को गुजरात पर बड़ी जीत मिली। इस जीत के साथ ये टीम फाइनल में पहुंच गई। हालांकि गुजरात को हार जरूर मिली, लेकिन उसके लिए अभी एक मौका और है और उसे दूसरे क्वालिफायर में एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम से सामना करना होगा। वहीं दूसरी तरफ रजत ने जो पारी खेली उसके दम पर उन्होंने तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए और रोहित शर्मा व शेन वॉटसन को पीछे छोड़ दिया।

रजत पाटीदार की तूफानी पारी से टूटा रोहित और शेन वॉटसन का बड़ा रिकॉर्ड, बना दिए 3 बडे़े रिकॉर्ड्स​

रजत निकले श्रेयस अय्यर से आगे

रजत पाटीदार ने गुजरात के खिलाफ पहले क्वालिफायर मैच में नाबाद 93 रन की पारी खेली और वो आईपीएल प्लेऑफ में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में डेविड वॉर्नर के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए। वॉर्नर ने भी साल 2016 में नाबाद 93 रन की पारी खेली थी। वहीं रजत ने श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने साल 2025 में नाबाद 87 रन की पारी खेली थी।

IPL प्लेऑफ़ में कप्तान के तौर पर सर्वाधिक स्कोर

93* रन डेविड वॉर्नर बनाम GL, 2016
93* रन रजत पाटीदार बनाम GT, 2026
87* रन श्रेयस अय्यर बनाम MI, 2025
85 रन एडम गिलक्रिस्ट बनाम DC, 2009
79 रन केएल राहुल बनाम RCB, 2022

रजत ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

रजत पाटीदार ने गुजरात के खिलाफ अपनी नाबाद 93 रन की पारी के दौरान 9 छक्के लगाए और वो अब आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। रजत ने अब तक प्लेऑफ में बतौर कप्तान 3 पारियों में कुल 12 छक्के लगाए हैं जबकि रोहित शर्मा ने 15 पारियों में कुल 10 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर 23 छक्कों के साथ एमएस धोनी मौजूद हैं।

प्लेऑफ में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के

◎ 23 छक्के: एमएस धोनी
◎ 14 छक्के: श्रेयस अय्यर
◉ 12 छक्के: रजत पाटीदार
◎ 10 छक्के: रोहित शर्मा

शेन वॉटसन से आगे निकले रजत पाटीदार

रजत पाटीदार गुजरात के खिलाफ 9 छक्के लगाने के बाद आईपीएल प्लेऑफ इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए। उन्होंने शेन वॉटसन को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने कुल 20 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर सुरेश रैना हैं जिन्होंने कुल 40 छक्के लगाए थे।

प्लेऑफ़ के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के

◎ 40 छक्के: सुरेश रैना
◎ 28 छक्के: MS धोनी
◎ 25 छक्के: कीरोन पोलार्ड
◉ 24 छक्के: रजत पाटीदार
◎ 20 छक्के: शेन वॉटसन

ऋतुराजरहाणे ओपनर; सूर्यकुमार, पंत, बुमराह भी शामिल; लीग स्टेज के बाद IPL 2026 की सबसे खराब प्लेइंग 11

आईपीएल 2026 में कई ऐसे प्लेयर रहे जिन्होंने अपनी प्रतिभा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया और अच्छा करने के लिए 70 मैचों के दौरान जूझते नजर आए। अब इस सीजन के लीग स्टेज के बाद सबसे खराब प्लेइंग 11 में इन खिलाड़ियों को जगह दी गई। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply