बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और इन दिनों अपने नए टॉक शो ‘शेखर टूनाइट’ के लिए काफी चर्चाओं में हैं। पुराने अंदाज में बेबाक कॉमेडी करते दिख रहे हैं और उनके शो में कई सेलेब्स भी दिखाई दिए हैं। अब उनका एक नया वीडियो देखा गया जिसमें उन्होंने मौजूदा राजनीतिक हालातों पर तंज कसते हुए एक कहानी सुनाई है। इंटरनेट पर लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कर रहें हैं। लोग उन्हें सावधान रहने की सलाह दे रहे है। अब ऐसा उन्होंने इस वीडियो में क्या कह दिया, चलिए बताते है।

अहंकारी राजा और चाटूकारों की कहानी
कॉमेडियन शेखर सुमन 90 के दशक के उन चुनिंदा कॉमेडियन में से एक हैं जो अक्सर अपने मजाकिया अंदाज में सरकार पर तंज कसते और उनकी नीतियों पर सवाल उठाते दिखते हैं। ऐसा ही उनका एक वीडियो हाल ही में देखने मिला, जिसमें उन्होंने एक अहंकारी राजा और उसके चाटूकारों की कहानी सुनाई। यह वीडियो उनके यूट्यूब चैनल पर देखा गया। करीब 3 मिनट के इस वीडियो को युवा काफी पसंद कर रहें हैं और लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहें हैं।
शेखर सुमन का सरकार पर कटाक्ष
वीडियो में शेखर सुमन अपनी कहानी में आज के दौर के एक अहंकारी राजा की बात करते दिखते हैं जो अपनी कमियों को जनता से छिपा रहा है। शेखर सुमन कहते है कि एक ऐसा राजा जो अपने में मगरूर है और अपनी खामियों को जनता से छिपाता है, अगर उसे कोई आईना दिखा दे यानी कि सवाल पूछने की कोशिश करे तो वह उसे दुश्मन या देशद्रोही करार कर देता है। इस राजा ने सभी का जीना मुश्किल कर रखा है। दिलचस्प बात ये थी कि शेखर सुमन ने अंत में मजाकिया तरीके से उस राजा का नाम भी लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
देखते ही देखते ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया और यूजर्स अपने रिएक्शन देने लगे। शेखर सुमन इस कहानी में उस क्रूर राजा का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बताते है लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे भारत की राजनीति से जोड़ रहें हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। लोग इस वीडियो को लगातार शेयर कर रहें हैं और कॉमेडियन को नसीहतें दे रहें हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जल्द ही ईडी का छापा पड़ेगा’, तो दूसरे यूजर ने लिखा, ‘फाइनली बॉलीवुड से किसी ने तो दम दिखाया ऐसा बोलने का’। एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि, ‘ये आइकॉनिक है, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन ये एक ऐसे शख्स पर फिट बैठता है जिसका नाम हम सब जानते हैं।’
बात करें शेखर सुमन के नए शो ‘शेखर टूनाइट’ की , तो उसके लेटेस्ट एपिसोड में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी, बैंकर, सिंगर और सोशल वर्कर अमृता फडणवीस मेहमान बनकर आईं थीं। इससे पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आ चुकें हैं।





