शेयर बाजार में लगातार तीसरे द‍िन तेजी, सेंसेक्‍स 500 अंक उछला; न‍िफ्टी भी चढ़ा!


Sensex and Nifty: ग्‍लोबल मार्केट में द‍िखाई दे रही तेजी का असर गुरुवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में देखा गया. कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्‍स 500 अंक से ज्‍यादा की तेजी के साथ 78,677.56 पर खुला. इसी तरह न‍िफ्टी सूचकांक 142.85 अंक चढ़कर 24,379 अंक पर देखा गया. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स के 30 में से 27 शेयर हरे न‍िशान के साथ कारोबार करते देखे गए. प‍िछले द‍िनों ग‍िरकर 72000 अंक तक पहुंचे सेंसेक्‍स में अब तेजी देखी जा रही है. यह तेजी अमेर‍िका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत शुरू होने की उम्‍मीद को देखते हुए आ रही है.

अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग को खत्‍म करने के लि‍ए इंटरनेशनल लेवल पर कोश‍िशें चल रही हैं. उम्‍मीद की जा रही है क‍ि दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की बातचीत जल्‍द शुरू हो सकती है. इसी उम्‍मीद के साथ क्रूड ऑयल के दाम में ग‍िरावट और शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है. यह तेजी अमेर‍िकी शेयर बाजार के साथ ही एश‍ियाई बाजार में भी देखी जा रही है. गुरुवार सुबह Gift Nifty 70.50 अंक की तेजी के साथ 24,378.50 अंक पर देखा गया. इससे भारतीय शेयर बाजार में तेजी आने की उम्‍मीद जताई जा रही है.

दो हफ्ते के ल‍िए बढ़ सकता है सीजफायर
दूसरी तरफ खबर आ रही है क‍ि अमेर‍िका और ईरान के बीच चल रहा सीजफायर दो हफ्ते के ल‍िए बढ़ सकता है. इस खबर के बाद भी न‍िवेशकों की उम्‍मीदों को मजबूती म‍िली है. दोनों देशों के बीच सहमत‍ि बनने के बाद होर्मुज को पूरी तरह से खोलने की कोश‍िश हो रही है. इससे तेल के दाम धीरे-धीरे नीचे आएंगे. मिडिल ईस्ट में शांत‍ि बनाने को लेकर चल रही कोश‍िश से बाजार में प‍िछले तीन द‍िन से तेजी का स‍िलस‍िला जारी है.

अमेरिकी शेयर बाजार में भी तेजी देखी जा रही
तेल के दाम में ग‍िरावट के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है. सुबह करीब 7.45 बजे Dow Jones Futures 82.42 प्‍वाइंट की तेजी के साथ 48,547.14 पर देखा गया. S&P 500 इंडेक्स 55.57 प्‍वाइंट चढ़कर 7,022.95 अंक पर पहुंच गया. Nasdaq में भी 376.93 अंक की तेजी देखी जा रही है और यह 24,016 अंक पर देखा गया. यूरोप‍ियन मार्केट में म‍िला-जुला रुख देखा जा रहा है. एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को म‍िल रही है. जापान का निक्केई 1,365 अंक चढ़कर 59,500 अंक पर ट्रेड करता देखा गया. इसके अलावा साउथ कोर‍िया का KOSPI 6,225.2 अंक पर पहुंच गया. Hang Seng में 243 अंक की तेजी देखी गई.

बाजार में तेजी का क्‍या है कारण?
ग्‍लोबल मार्केट के दम पर घरेलू बाजार में लगातार तीसरे द‍िन तेजी के आसार देखे जा रहे हैं. कच्‍चे तेल की कीमत नीचे आने से भी बाजार को सपोर्ट म‍िला है. इसके अलावा उम्‍मीद की जा रही है क‍ि अमेर‍िका और ईरान के बीच चल रही जंग जल्‍द थम सकती है. इन सभी फैक्‍टर का असर शेयर बाजार पर देखा जा रहा है. देश की GDP ग्रोथ को लेकर IMF की रिपोर्ट से भी पॉजिटिव संकेत म‍िलर है. आईएमएफ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2026 में भारत की जीडीपी 6.5 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी.

कल क्‍या रहा शेयर बाजार का हाल?
भारतीय शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ बंद हुए थे. कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्‍स 1263 अंक चढ़कर 78,111 अंक पर और न‍िफ्टी सूचकांक 388 अंक की तेजी के साथ 24,231 अंक पर पहुंच गया. इसके अलावा सभी सूचकांक हरे न‍िशान के साथ बंद हुए थे. अमेर‍िका और ईरान के युद्ध के बीच प‍िछले द‍िनों सेंसेक्‍स ग‍िरकर 72000 अंक के नीचे चला गया था. अब इसमें र‍िकवरी देखी जा रही है.

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply