सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को भले ही भारतीय टी20 टीम की कप्तानी और जगह भी खो दी, लेकिन उन्होंने अपने उत्तराधिकारी श्रेयस अय्यर को बधाई देने में कोई झिझक नहीं दिखाई। दोनों घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं और कई सालों तक ड्रेसिंग रूम शेयर किया है। भारतीय टीम में बड़े बदलाव के दिन ही दोनों खिलाड़ी टी20 मुंबई लीग में आमनेसामने थे। बल्ले से दोनों का प्रदर्शन अच्छा रहा। मैच के बाद सूर्यकुमार ने इंस्टग्राम पर स्टोरी लगाकर श्रेयस को बधाई दी।

सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर कहा, ‘बहुत खुशी है कि एक मुंबईकर टी20 में अगुआई करने जा रहा है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। लड़के बहुत कमाल के हैं। वे आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। जैसे हो वैसे रहना। मैं तुम पर करीब से नजर रखूंगा।’ की अगुआई वाली चयन समिति ने शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए रन बनाने के लिए जूझ रहे सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने और टीम से बाहर करने का फैसला किया।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 52 मैचों में केवल 8 हार का सामना किया। उसने एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। सूर्यकुमार ने 113 टी20 मैचों में 162.98 के स्ट्राइक रेट और 36.35 के औसत से 3272 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं। वह इस फॉर्मेट में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जो सिर्फ विराट कोहली और रोहित शर्मा से पीछे हैं।
श्रेयस अय्यर की टीम के खिलाफ गरजे सूर्यकुमार यादव
ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएमई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोबो मुंबई फाल्कन्स के खिलाफ 24 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। इसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। ।





