भारतीय टीम इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेल रही है. आज मुंबई में बीसीसीआई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. वहीं इसके अलावा बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ इंडियाए टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है.

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज एवं एशियन गेम्स 2026 में जगह दिया गया है, लेकिन श्रीलंका ए के खिलाफ टेस्ट टीम में उन्हें शामिल नही किया गया है.
वैभव सूर्यवंशी को क्यों नही मिला Team India में मौका?
वैभव सूर्यवंशी ट्राई नेशनल वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुके हैं, लेकिन 25 जून से शुरु होने वाले मल्टी डे मैच के लिए वो अवेलेबल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि भारत और आयरलैंड के बीच टी20 इंटरनेशल सीरीज का पहला मैच 26 जून 2026 को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ऐसे में ये 15 साल के यंग स्टार के लिए नुकसान नहीं, बल्कि फायदे का सौदा है, क्योंकि वो अब इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं.
वहीं 26 जून को ये खिलाड़ी अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकता है. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के लिए ये घाटे का नही बल्कि फायदे का सौदा है. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 700 से ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. अब इस खिलाड़ी को भारत की जर्सी में डेब्यू का मौका मिल सकता है.
A look at India A’s squad for 2⃣ multiday matches in Sri Lanka
#SLAvINDA pic.twitter.com/QVUZlzYcHc
— BCCI June 6, 2026
श्रीलंकाए के खिलाफ Team India A की टेस्ट टीम
ध्रुव जुरेल , हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, साई सुदर्शन, सारांश जैन, एन जगदीसन , आयुष पांडे, गुरनूर बराड़, अमन मोखड़े, देवदत्त पडिक्कल , आकिब नबी, शेख रशीद, ऋतुराज गायकवाड़, यश ठाकुर, जीशान अंसारी.
#SLAvINDA pic.twitter.com/QVUZlzYcHc




