गाजीपुर: उत्तर प्रदेश में आजकल शादियों की बहार है। इस बीच, गाजीपुर का एक विवाह चर्चा का विषय बन गया है। यहां जूता छिपाई की रस्म के दौरान दूल्हा अपनी सालियों से नाराज हो गया। देखते ही देखते हंसीमजाक का माहौल गंभीर हो गया। आरोप है कि दूल्हे ने सालियों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। मामला इस कदर बिगड़ा कि घरवालों ने दुल्हन की विदाई से इनकार कर दिया। कई घंटे की पंचायत के बाद दूल्हा बगैर दुल्हन बारात लेकर लौट गया।

यह पूरा मामला कासिमाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुहम्मदपुर कुसुम का है। यहां राजभर बस्ती में बारात आई थी। द्वार पूजा से लेकर विवाह तक के सभी रस्में सामान्य रूप से हुईं। इसी बीच दूल्हे के सालियों ने रस्म के अनुसार दूल्हे का जूता छुपा लिया। जूता वापस करने के बदले में शगुन के तौर पर पैसों की मांग करने लगीं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके साथ ही दुल्हन के बहनें दूल्हे से हंसी मजाक भी कर रही थी।
दूल्हे की मानसिक हालत पर घरातियों ने जताया संदेह
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान मजाक में कही गई किसी बात से दूल्हा नाराज हो गया। वह अपना आपा खो बैठा। नाराजगी में अभद्र व्यवहार भी करना शुरू किया। दूल्हे का व्यवहार दुल्हन पक्ष को नागवार लगा। उन लोगों ने दूल्हे की मानसिक स्थिति पर संदेह जाहिर कर दिया। ऐसा करते ही वर और वधु पक्ष में कहासुनी शुरू हो गई।
दुल्हन की विदाई के लिए थाने के चक्कर लगा रहा वर पक्ष
इस बात की जानकारी पुलिस को हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी देर तक विवाद खत्म करने को लेकर राजी करने की कोशिश की। पुलिस की मौजूदगी में ही माहौल तो शांत हो गया, लेकिन दुल्हन की विदाई को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया। अंत में यह तय हुआ कि बारात बिना दुल्हन के ही वापस जाएगी। दूसरी ओर, वर पक्ष के लोग दुल्हन की विदाई को लेकर पुलिस और कोतवाली के चक्कर लगा रहे हैं। दूल्हे के परिजन का कहना है कि लड़के की अगर मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होती तो वह किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी भला कैसे करता।





