भूल कर भी एक साथ नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, जल्दी खराब होने का रहता है खतरा !​

न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा बताती हैं कि आलू और प्याज को भूलकर भी एक साथ स्टोर नहीं करना चाहिए. दरअसल प्याज मॉइस्चर और कुछ गैस रिलीज करता है. जिसे आलू जल्दी अंकुरित हो सकते हैं और उनकी सेल्फ लाइफ भी कम हो सकती है.

भूल कर भी एक साथ नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, जल्दी खराब होने का रहता है खतरा !​

केला और एवोकाडो को भी एक साथ स्टोर करने की सलाह नहीं दी जाती है. क्योंकि केले एथेलिन नामक गैस रिलीज करते हैं. जिससे एवोकाडो ज्यादा पक कर जल्दी खराब हो सकते हैं. साथ ही इनका टेस्ट भी बिगड़ सकता है.

सेब और पालक को भी एक साथ स्टोर नहीं करना चाहिए. दरअसल, सेब एक हाई एंथेलिन प्रोड्यूसिंग फल होता है. अगर आप इसे पालक के पास रखते हैं तो पालक जल्दी पीली पड़ सकती है और खराब हो सकती है.

केले के साथ ब्रोकली रखना भी सही नहीं है. केला पकाने के लिए जिस केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. उससे एथेनिल गैस रिलीज होती है, जिससे ब्रोकली की सेल्फ लाइफ कम होती है और उसका रंग भी पीला पड़ सकता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

सेब और खीरा को भी एक साथ स्टोर नहीं करना चाहिए. सेब से निकलने वाली एथेलिन गैस खीरे को मुलायम बना सकती है, जिससे उसके खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है.

Leave a Reply