Indian Under 18 Hockey Team Create History: भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने अंडर18 एशिया कप 2026 में गोल की बौछार कर दी। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखते हुए सिंगापुर को 250 के बहुत बड़े अंतर से हराया। ये मुकाबला पूलए के तहत खेला जा रहा था और इसमें भारतीय टीम ने सिंगापुर पर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारत की शेरनियों ने हॉकी में इतिहास रच दिया है।

दूसरी तरफ सिंगापुर पर एकतरफा जीत दर्ज करने के साथसाथ टीम इंडिया ने एशिया कप 2026 में अपने जबरदस्त प्रदर्शन से पूलए में सभी मैचों की जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। गौरतलब है कि ये जीत अंडर18 स्तर पर भारतीय टीम के सबसे बड़ी साबित हुई।
सेमीफाइनल में टीम इंडिया
इस विशाल जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, टीम का मनोबल भी सातवें आसमान पर है। अब टीम सेमीफाइनल मैच के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। टीम के कोच ने इस धांसू प्रदर्शन के बाद खुशी जताते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अपनी योजनाओं को मैदान पर बखूबी उतार रहे हैं। ये बात आगामी नॉकआउट मुकाबले के लिए शुभ संकेत है।





