सोशल मीडिया के जमाने में आज घूमने, खानेपीने और अन्य चीजों की जानकारी को जुटाने में ज्यादा समय नहीं लगता। यूट्यूब पर कई ऐसे चैनल हैं जहां पर देशदुनिया के पारंपरिक खानपान की पूरी जानकारी दी जाती है। आज के समय में अगर रोज के खाने से बोर हो जाए और स्वाद बदलने का मन हो, तो ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। क्योंकि, सोशल मीडिया और यूट्यूब पर अलगअलग राज्यों और देशों की ढेरों रेसिपी की जानकारी उपलब्ध है, जिसे आप आसानी से घर पर ही ट्राई कर सकते हैं। इन्हीं में से एक हिमाचल प्रदेश का मशहूर व्यंजन तुड़किया भात है।

हिमाचल प्रदेश न सिर्फ अपनी हसीन वादियों और संस्कृति के लिए मशहूर है, बल्कि वहां के खानपान भी अपने खास स्वाद के लिए जाने जाते हैं। हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों में से एक तुड़किया भात भी है, जो एक बेहद स्वादिष्ट और पारंपरिक चावल का व्यंजन है। यह पुलाव और खिचड़ी का एक अनोखा मिश्रण माना जाता है, जिसे चावल, मसालों और दालों के साथ बनाया जाता है और धीमी आंच पर पकाया जाता है। आइए जानते हैं इसके बनाने की विधि क्या है
तुड़किया भात बनाने के लिए सामग्री
भात के लिए सामग्री
1.5 कप बासमती चावल
3/4 कप साबुत मसूर
आधा कप फेंटी हुई दही
2 मीडियम साइज आलू
1 छोटा प्याज
1 साबुत लाल मिर्च
1 चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ
1 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच जीरा पाउडर
2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच जीरा
स्वादानुसार नमक
45 कप पानी
मसाले के लिए सामग्री
2 बड़े साइज के प्याज कटे हुए
1 टमाटर कटा हुआ
24 हरी मिर्च कटी हुई
56 कली लहसुन
आधा कप कटी हुई धनिया पत्ती
1 बड़ी इलायची
23 लौंग
1 बड़ा दालचीनी का टुकड़ा
2 छोटे चम्मच पोस्त दाना या खसखस पीसने के पहले 15 मिनट भिगो लें।
तुड़किया भात बनाने की आसान विधि
सबसे पहले चावल को अच्छे से धो लें और साफ पानी में 1520 मिनट के लिए भिगो दें। मसूर की दाल को भी अच्छी तरह धो लें और इसे भी साफ पानी में 1520 मिनट के लिए भिगो दें।
इस बीच मिक्सी में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन, धनिया, इलायची, लौंग, दालचीनी, पोस्त दाना या खसखस को अच्छी तरह पीस लें। आलू को लंबाई में थोड़ा मोटा काटें। कश्मीर लाल मिर्च पाउडर और पीसे हुए मसाले को आलू पर डलाकर अच्छे से मिला दें और थोड़ी देर के लिए रख दें।
अब एक कड़ाई को गर्म कर उसमें तेल या घी डाल दें। जीरा डालकर उसे चटकने दें। इसके बाद आलू मसाला डाल दें। प्याज भी डाल दें और उसे सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद इसमें आधी कश्मीरी मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर, दही डाल दें। इन सबको अच्छे से मिलाते हुए भून लें।
जब मसाला तेल छोड़ दे तब उसमें दाल और चावल मिलाएं। इसके बाद नमक डालकर अच्छी तरह मिला दें और मध्यम आंच पर भून लें।
इसके बाद आवश्यकतानुसार पानी डालें और भात को पकने दें। अगर आप कुकर में पकाना चाहते हैं तो इसे मध्यम आंच पर 1 सीटी लगने तक पकाएं। इसके बाद प्रेशर खुद से निकलने दें।
हिमाचल प्रदेश में तुड़किया भात को लोग मद्रा, सेपू वड़ी या माहणी के साथ सर्व करते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। लेकिन, आप इसे किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं। ऐसे में इस तरह आप आसानी से घर पर हिमाचल प्रदेश का पारंपरिक तुड़किया भात कम समय में बना सकते हैं।





