आईपीएल 2026 के और गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी हार का सिलसिला तोड़ते हुए डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मात दी। इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना विराट कोहली का डक पर क्लीन बोल्ड होना। प्रिंस यादव की उस जादुई गेंद की हर तरफ चर्चा हो रही है। उसी कड़ी में प्रिंस ने खुद राज खोला और बताया कि कैसे विराट के गुरुमंत्र को इस गेंदबाज ने उनके खिलाफ ही इस्तेमाल किया।

दरअसल यह इस सीजन आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच दूसरी भिड़ंत थी। मैच के बाद ने बताया,”पिछले मैच के बाद विराट भैया से मैं बात कर रहा था। काफी बातें हुईं और वह यही बात मेरे को बोल रहे थे कि जब तक लेंथ से बॉल हरकत कर रहा है तो लेंथ नहीं छोड़नी है। वही मैंने किया और रिजल्ट मिल गया।” यानी पिछले मैच में विराट की सलाह को इस बार की भिड़ंत में प्रिंस ने उनके खिलाफ ही आजमाया और विराट कोहली को डक पर क्लीन बोल्ड कर दिया।
यहां देखें प्रिंस यादव का वीडियो
विराट 6 साल बाद चेज करते हुए डक पर आउट
विराट कोहली का चेजिंग करते हुए आईपीएल में छह साल बाद यह डक आया है। इससे पहले 2017 में केकेआर के खिलाफ वह डक पर आउट हुए थे जब आरसीबी की पूरी टीम 49 रन पर सिमट गई थी। यह लीग के इतिहास का सबसे कम स्कोर है। वहीं इससे पहले आईपीएल के किसी मैच में विराट 46 पारियों पहले 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डक पर आउट हुए थे।
प्रिंस यादव के लिए बेहतरीन आईपीएल
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस सीजन भले ही खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है लेकिन टीम के पेसर प्रिंस यादव ने खूब सुर्खियां कमाई हैं। अपने डेब्यू सीजन में ही प्रिंस ने अभी तक 10 मैचों में 18.69 की औसत से 16 विकेट झटके हैं। पहले 50 मैचों के बाद वह संयुक्त रूप से लीग के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह टॉप पर मौजूद और दूसरे पर अंशुल कम्बोज से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। इन दोनों के नाम 1717 विकेट दर्ज हैं।
सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने का प्लान तैयार, सैमसन और किशन से आगे रेस में श्रेयस अय्यर
सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद लगातार 2028 में दूसरी बार इसे जीतने और ओलंपिक मेडल कब्जाने का बयान दिया था। मगर अब बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट उन्हें कप्तानी से हटाने का प्लान तैयार कर चुका है।





