यूरिन इंफेक्शन कब बन सकता है खतरनाक? किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए​

यूरिन इंफेक्शन होना एक आम समस्या है. ये कुछ दिन में ठीक भी हो जाता है, लेकिन फिर भी इसको हल्के में नहीं लेना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि शुरुआत में यह सिर्फ पेशाब में जलन या बारबार यूरिन आने जैसी समस्या लग सकती है, लेकिन समय पर इलाज न कराने पर ये गंभीर बीमारी बन सकती है. इससे किडनी की सेहत खराब होने का भी रिस्क होता है. आइए पहले जान लेते हैं कि यूरिन इंफेक्शन होता क्यों है. ये कब खतरनाक बन जाता है.

यूरिन इंफेक्शन कब बन सकता है खतरनाक? किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए​

यह संक्रमण आमतौर पर ई. कोली बैक्टीरिया के कारण होता है. ये बैक्टीरिया यूरिनरी ट्रैक्ट में पहुंचकर संक्रमण पैदा कर सकता है. पर्सनल हाईजीन का ध्यान न रखने, कम पानी पीने और गंदे शौचालय के यूज से यूरिन इंफेक्शन होता है. जब बैक्टीरिया शरीर में चला जाता है तो इससे इंफेक्शन हो जाता है. कुछ मामलों में बार बार एंटीबायोटिक लेना भी यूरिन इंफेक्शन का कारण बनता है.इससे ब्लैडर, यूरेथ्रा और किडनी में इंफेक्शन हो सकता है. किडनी का इंफेक्शन सेहत को बिगाड़ सकता है.

यूरिन इंफेक्शन कब बन जाता है खतरनाक

यूरिन इंफेक्शन अगर ब्लैडर ही तक रहता है तो कोई गंभीर समस्या नहीं होती है, लेकिन अगर ये इंफेक्शन किडनी तक चला जाता है तो इससे किडनी की बीमारी होने की आशंका रहती है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। लंबे समय तक अगर इंफेक्शन रहता है तो किडनी की खराबी का कारण भी बन सकता है. इसमें कई तरह के लक्षण भी दिखते हैं. जैसे तेज बुखार, ठंड लगना, उल्टी और यूरिन में हल्का खून आना जैसे लक्षण दिखते हैं. अगर किसी को अपने शरीर में ये लक्षण दिख रहे हैं तो इस मामले में तुरंत अस्पताल जाना चाहिए. क्योंकि ये सभी लक्षण गंभीर होते हैं.

यूरिन इंफेक्शन के सामान्य लक्षण क्या होते हैं

पेशाब में जलन

बारबार यूरिन आना

कम मात्रा में पेशाब होना

पेशाब से तेज बदबू आना

पेट के निचले हिस्से में दर्द

किन लोगों में ज्यादा खतरा

बुजुर्ग लोगों को

डायबिटीज के मरीज

गर्भवती महिलाएं

बुजुर्ग

कमजोर इम्यूनिटी वाले मरीज

बचाव कैसे करें?

भरपूर पानी पिएं

लंबे समय तक यूरिन न रोकें

साफसफाई का ध्यान रखें

बिना डॉक्टर सलाह एंटीबायोटिक न लें

डायबिटीज कंट्रोल रखें

Leave a Reply