अगर जूतों पर हल्की मिट्टी या गंदगी जमी है, तो डिशवॉश लिक्विड से आप जूतों को साफ कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी गुनगुने पानी में 1 छोटा चम्मच डिशवॉश लिक्विड मिलाएं। फिर पुराने टूथब्रश या मुलायम कपड़े को इस घोल में डुबोएं। इसे जूतों पर धीरेधीरे रगड़ें। फिर जूतों को साफ गीले कपड़े से पोंछ लें। इससे जूतों पर जमी धूल और मिट्टी आसानी से निकल सकती है।

बेकिंग सोडा और विनेगर का पेस्ट
अगर सफेद जूतों पर जिद्दी दाग लग गए हैं तो उसे हटाने के लिए यह तरीका काम आ सकता है। इसके लिए सबसे पहले 1 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ासा सफेद विनेगर मिलाकर पेस्ट तैयार करें। फिर इसे दाग वाली जगह पर लगाएं। 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें। फिर ब्रश से हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर लें।
सफेद टूथपेस्ट
सफेद जूतों की चमक वापस लाने के लिए आप टूथपेस्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले जूतों की सतह को सूखे कपड़े से साफ करें। फिर सफेद टूथपेस्ट दाग वाली जगह पर लगाएं। इसे आप करीब 10 मिनट तक छोड़ दें। फिर ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें। गीले कपड़े से पोंछकर सूखने दें। इस बात का ध्यान रखें कि रंगीन या जेल टूथपेस्ट का इस्तेमाल न करें।
बेकिंग सोडा और हल्के डिटर्जेंट का मिश्रण
अगर जूतों पर ज्यादा कीचड़ जम गई है, तो यह तरीका काम आ सकता है। इसके लिए सबसे पहले 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच हल्का लिक्विड डिटर्जेंट मिलाएं। फिर इसमें थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बना लें। इसके बाद ब्रश की मदद से जूतों पर लगाएं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कुछ मिनट बाद साफ कपड़े से पोंछ लें।





