कौन हैं संजय सिंह जिसने विराट और गंभीर के साथ खेला क्रिकेट, फिर बना ACP अब बचाई लुंगी एनगीडी की जान

Who is Sanjay Singh who save Lungi Ngidi

Lungi Ngidi: आईपीएल 2026 (IPL 2026) अपने रोमांच की ओर बढ़ रहा है, अब तक सभी टीमें लगभग अपने 8-8 मैच खेल चुकी हैं और प्लेऑफ का समीकरण भी धीरे-धीरे साफ हो रहा है. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम इस समय बेहद खराब लय में नजर आ रही है. दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले 5 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है.

पिछले मैच में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम को तेज गेंदबाज लुंगी एनगीडी (Lungi Ngidi) कैच पकड़ने के चक्कर में चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें बीच मैदान से एम्बुलेंस से मैदान से बाहर ले जाया गया. इस दौरान एक शख्स ऐसा रहा जिसकी सूझबूझ से साउथ अफ्रीका के इस खिलाड़ी की जान बचाई जा सकी.

ACP संजय सिंह की सूझबूझ से बची Lungi Ngidi की जान

पंजाब किंग्स की टीम जब बल्लेबाजी के लिए आई तो शुरुआती ओवरों में ही कैच पकड़ने के चक्कर में लुंगी एनगीडी (Lungi Ngidi) चोटिल हो गए, जिसके बाद उनका मैदान पर ईलाज किया गया, लेकिन तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका ईलाज हुआ और अब उनकी हालत स्थिर है.

अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम से शाम 6:16 बजे एंबुलेंस स्टेडियम से रवाना हुई और सिर्फ 11 मिनट बाद यानी 6:27 बजे राजेंद्र नगर स्थित मैक्स अस्पताल पहुंच गई. इस दौरान करीब 10 किलोमीटर का सफर तय किया गया. पीक आवर होने और भारी ट्रैफिक के कारण आमतौर पर इस दूरी में 25-30 मिनट लग सकते थे, लेकिन संजय सिंह ने एंबुलेंस ड्राइवर को गूगल मैप्स पर भरोसा न करने की सलाह दी.

संजय सिंह ने एक लंबा रूट चुना, क्योंकि छोटे रास्ते पूरी तरह जाम थे. इस पूरे ऑपरेशन में करीब 60 पुलिस अधिकारी वायरलेस सेट के जरिए कॉर्डिनेशन करते रहे. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। समय पर ईलाज मिलने की वजह से लुंगी एनगीडी (Lungi Ngidi) की जान बचाई जा सकी.

विराट कोहली और गौतम गंभीर के साथ खेल चुके हैं संजय सिंह

मौजूदा समय में दिल्ली पुलिस में ट्रैफिक ACP के पद पर कार्यरत संजय सिंह का क्रिकेट से भी गहरा नाता रहा है, उन्होंने दिल्ली के महान खिलाड़ी गौतम गंभीर और विराट कोहली के साथ मैदान और ड्रेसिंग रूम शेयर किया है. इसी वजह से वह खिलाड़ियों की चोटों की गंभीरता को अच्छी तरह समझते हैं.

Indian Express की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय सिंह ने कहा कि

“मैं खुद क्रिकेट खेल चुका हूं, इसलिए मुझे पता है कि मैदान पर चोट कितनी खतरनाक हो सकती है. एनगिडी एक इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं और उनका गिरना बहुत बुरा था.”

Leave a Reply