8 शहरो में 26 मैच, भारत और न्यूजीलैंड के बीच लंबी सीरीज का शेड्यूल हुआ जारी, जानिए कब और कहां भिड़ेगी टीम इंडिया​

भारतीय टीम ने हाल ही के दिनों में SENA देशों में अपनी अलग छाप छोड़ी है. टीम इंडिया के सामने SENA देश पिछले कुछ समय में टिक नही सके हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के सामने भारतीय टीम पार नही पा सकी है, अब टीम इंडिया, न्यूजीलैंड में भी अपनी धाक जमाना चाहती है, इसके लिए जल्द ही टीम इंडिया को न्यूजीलैंड का दौरा करना है.

8 शहरो में 26 मैच, भारत और न्यूजीलैंड के बीच लंबी सीरीज का शेड्यूल हुआ जारी, जानिए कब और कहां भिड़ेगी टीम इंडिया​

भारतीय टीम 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के दौरे पर जा रही है. इस दौरे पर भारतीय टीम को 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं. इस बड़े दौरे का शेड्यूल अब न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने जारी कर दिया है. ये सीरीज टीम इंडिया के लिए बहुत ही अहम होने वाली है.

न्यूजीलैंड ने किया अपनी लंबी सीरीज का ऐलान

भारतीय टीम 2019 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड के सामने टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड में खेलने वाली है, ऐसे में टीम इंडिया के लिए ये सीरीज महत्वपूर्ण होने वाली है, क्योंकि ये सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 202527 का हिस्सा होने वाला है. वहीं भारतीय टीम को इस दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज भी खेली जानी है, इस सीरीज में टीम इंडिया को 5 वनडे और 5 टी20 मैच खेलने हैं.

वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ भी 202627 के लिए अपने शेड्यूल का ऐलान किया है, इस दौरान कीवी टीम को 26 मैच खेलने हैं, जिसमे से 12 मैच भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच होंगे. वहीं श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेले जायेंगे, जबकि 2 टेस्ट मैच होंगे. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं बांग्लादेश के सामने न्यूजीलैंड को 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलने हैं.

26 matches, 8 cities and a mega tour from India 👌

The 202627 International Schedule is here!

Join CRICKET NATION at https://t.co/3YsfR1Y3Sm for an exclusive ticket presale in August 🎟 pic.twitter.com/j1uKjTOYYm

— BLACKCAPS June 3, 2026

कुछ ऐसा है Team India के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल

 

Leave a Reply