Morning Mantra: सुबह उठते ही अपनी हथेलियों को देखकर बोलें ये चमत्कारी मंत्र, हर काम में कामयाबी चूमेगी आपके कदम!​

Morning Powerful Mantra: आज के समय में ज्यादातर लोगों की सुबह की शुरुआत मोबाइल देखकर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुराणों में दिन की शुरुआत करने का एक बेहद सकारात्मक और आसान नियम बताया गया है। कहते हैं जो कोई भी सुबह उठते ही इस नियम का पालन करता है उसके अंदर दिन भर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। ये ऊर्जा व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता दिलाने में सहायता करती है।

Morning Mantra: सुबह उठते ही अपनी हथेलियों को देखकर बोलें ये चमत्कारी मंत्र, हर काम में कामयाबी चूमेगी आपके कदम!​

पुराणों अनुसार सुबह उठते ही अपने हथेलियों को देखकर एक विशेष मंत्र का जाप करना अत्यंत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। कहते हैं सुबहसुबह इस मंत्र के जाप से मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की असीम कृपा प्राप्त होती है।

हथेलियों को देखकर बोलें ये मंत्र

सुबह जैसे ही आप उठें वैसे ही अपने बिस्तर पर आराम से बैठ जाएं। फिर अपनी दोनों हथेलियों को मिलाकर ऊपर अपने चेहरे के सामने लाएं और फिर नीचे दिए गए मंत्र का सच्चे मन से उच्चारण करें…

कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।
करमूले तू गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम्॥

मंत्र का अर्थ  इस मंत्र का अर्थ है कि हथेली के अग्रभाग में यानी उंगलियों में धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी निवास करती हैं। तो वहीं हथेली के मध्य भाग में बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती का वास है और हथेली के मूल भाग यानी कलाई के पास में सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु यानी गोविंद का वास है, इसलिए सुबह हथेलियों के दर्शन करके हम लक्ष्मी, सरस्वती और विष्णु जी को प्रणाम करते हैं।

इस मंत्र के जाप के फायदे

  • कहते हैं इस मंत्र का जाप करने से मां लक्ष्मी धनधान्य में वृद्धि के रास्ते खोलती हैं जिससे घर में सदैव बरकत बनी रहती है।
  • साथ ही इस मंत्र के द्वारा मां सरस्वती को याद करने से हमारे निर्णय लेने की क्षमता काफी बेहतर होती है जिससे करियर में सफलता मिलती है।
  • वहीं इस मंत्र के माध्यम से सुबहसुबह भगवान विष्णु को याद करने से आत्मविश्वास बढ़ता है जिससे जीवन में आने वाली चुनौतियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
  • इस मंत्र के जाप के बाद जब जमीन पर पैर रखने लगें तो सबसे पहले धरती माता को हाथ से छूकर प्रणाम करें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके बाद ही अपने पैर जमीन पर रखें।
  • अगर आप रोजाना ये नियम का पालन करते हैं तो आप देखेंगे कि धीरेधीरे आपके जीवन की सभी परेशानियों का अंत होने लगा है।

Leave a Reply