दिल्ली की बारिश और गरमा-गरम चाय… घर पर झटपट बनाएं ये 5 स्नैक्स​

दिल्लीएनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार दोपहर को बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। खिड़की पर गिरती बूंदें, ठंडी हवा और हाथ में गरमागरम चाय… यह कॉम्बिनेशन अपने आप में सुकून देने वाला होता है। बारिश होते ही चाय के साथ कुछ न कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन भी करने लगता है। अगर आप भी बारिश के मौसम में चाय के साथ कुछ स्नैक्स बनाने का सोच रहे हैं तो यहां से आइडिया ले सकते हैं।

दिल्ली की बारिश और गरमा-गरम चाय… घर पर झटपट बनाएं ये 5 स्नैक्स​

ब्रेड कॉर्न चाट

चाय के साथ खाने के लिए आप ब्रेड कॉर्न चाट बना सकते हैं। अगर घर में ब्रेड और उबला हुआ कॉर्न मौजूद है, तो कुछ ही मिनटों में एक टेस्टी स्नैक तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड को छोटे टुकड़ों में काटकर हल्का टोस्ट कर लें। फिर अब इसमें उबला कॉर्न, बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी धनिया, चाट मसाला और नींबू का रस मिलाएं।

सूजी वेजिटेबल टोस्ट

अगर आप तेल में तले हुए पकौड़े नहीं खाना चाहते हैं तो सूजी वेजिटेबल टोस्ट बना सकते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसे बनाने के लिए सूजी में दही और थोड़ीसी कटी हुई सब्जियां मिलाकर घोल तैयार करें। फिर इसे ब्रेड पर फैलाकर तवे पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें।

मसालेदार मखाने

हेल्दी स्नैक खाने के शौकीन हैं तो आप मसाला मखाना खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए थोड़े से घी में मखानों को भून लें। ऊपर से काला नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। कुरकुरे मखाने बारिश के मौसम में खूब पसंद किए जाते हैं।

आलूप्याज की झटपट टिक्की

बारिश में आप पकौड़ों की जगह टिक्की भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए उबले आलू में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया और मसाले मिलाकर छोटीछोटी टिक्कियां बना लें। इन्हें तवे पर हल्का तेल लगाकर सेंक लें। हरी चटनी के साथ परोसें।

चीज़ी कॉर्न सैंडविच

बच्चों के लिए आप चीजी कॉर्न सैंडविच बनाकर दे सकते हैं। इसे बनाने के लिए उबले कॉर्न में थोड़ा कद्दूकस किया हुआ चीज़, काली मिर्च और नमक मिलाएं। इस मिश्रण को ब्रेड के बीच भरकर टोस्ट कर लें।

Leave a Reply