
Hardik Pandya: आईपीएल 2026 (IPL 2026) इस समय अपने चरम पर पहुंच चूका है, हर मैच के साथ आईपीएल प्लेऑफ की रेस रोमांचक होती जा रही है. आईपीएल 2026 में अब तक 32 मैच हो चुके हैं, आज 33वां मुकाबला हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की की टीम के बीच खेला जाना है.
हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुनाल पंड्या आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं. आईपीएल 2026 के बीच इन दोनों खिलाड़ियों के बीच अनबन की खबरों ने जोर पकड़ लिया है, जिस पर हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुनाल पंड्या (Krunal Pandya) ने चुप्पी तोड़ी है.
Hardik Pandya पर क्रुनाल पंड्या ने कही ये बात
क्या कोई लड़ाई-झगड़ा या फिर केन-अंडरटेकर की तरह मुकाबला चलता रहता है? ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस पर क्रुणाल हंसते रहे और जब दोबारा दानिश ने सवाल पर जोर दिया, तो उन्होंने कहा कि हां, सब ठीक है.
गौरतलब है कि हार्दिक पंड्या का उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ तलाक हो चूका है और मौजूदा समय में हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका के साथ नजर आ रहे हैं, इस दौरान उनको अपने भाई क्रुनाल पंड्या और भाभी पंखुड़ी के साथ नही देखा जा रहा है, इसी वजह से दोनों भाईयों के बीच मतभेद की खबरें आ रही हैं, जो गलत भी साबित हो सकती है.
मुंबई इंडियंस के लिए एक साथ आईपीएल खेल चुके हैं दोनों भाई
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और क्रुनाल पंड्या पिछले 5 सालों से अलग खेल रहे हैं, लेकिन उसके पहले ये दोनों ही भाई एक ही टीम मुंबई इंडियंस के लिए एक साथ आईपीएल खेलते नजर आते थे. हालांकि मुंबई इंडियंस से बाहर होने के बाद क्रुनाल पंड्या जहां पहले LSG का हिस्सा बने, वहीं अब RCB की टीम का हिस्सा हैं. वहीं हार्दिक ने 2 सीजन गुजरात की कप्तानी की और अब वो मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं.





