27 करोड़ के ऋषभ पंत के फ्लॉप शो पर भड़के LSG के कोच जस्टिन लैंगर, कहा “ऋषभ सिर्फ…

Justin Langer on Rishabh Pant

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) का प्रदर्शन अब तक बेहद खराब रहा है. लखनऊ सुपर जायंटस (LSG) ने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमे उन्हें सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली, जबकि 5 मैचों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा. लखनऊ सुपर जायंटस की टीम अब प्लेऑफ (IPL 2026 Playoff) की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है.

LSG के खराब प्रदर्शन पर टीम के कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) बेहद निराश हैं, वहीं 27 करोड़ी खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के खराब प्रदर्शन पर भी जस्टिन लैंगर ने निराशा जाहिर की है. LSG के कप्तान ऋषभ पंत के खराब प्रदर्शन पर भी जस्टिन लैंगर ने बात की है.

जस्टिन लैंगर ने Rishabh Pant के खराब प्रदर्शन पर कही ये बात

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंटस ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को 27 करोड़ की मोटी रकम देकर खरीदा था, पुरे सीजन वो फ्लॉप रहे थे, सिर्फ 2 मैचों में उन्होंने 1 में शतक और 1 में अर्द्धशतक लगाया था. वहीं इस सीजन LSG के कप्तान अब तक सिर्फ 147 रन ही बना सके हैं, इस दौरान उनका औसत सिर्फ 21 का रहा है.

ऋषभ पंत के खराब प्रदर्शन पर LSG के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि

 “हम सभी जानते हैं कि उनका ज्यादातर खेल उनके इंस्टिंक्ट पर आधारित है. वह अहम नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं और आक्रामक शैली में खेलना चाहते हैं. वह वैसा ही खेल दिखाना चाहते हैं जैसा उन्होंने पंजाब के खिलाफ किया था. लेकिन उनके ऐसा नहीं कर पाने से हम निराश हैं, और वह खुद भी इससे ज्यादा परेशान हैं. वह अभी भी आक्रामक शॉट खेलना चाहते हैं. हमारे पास विकल्पों की कमी नहीं है और टीम में इतना भारतीय टैलेंट है कि केवल तीन विदेशी खिलाड़ी ही खेल रहे हैं.”

ऋषभ पंत ने की है 2 सीजन बेहद खराब कप्तानी

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का सिर्फ व्यक्तिगत प्रदर्शन ही नही, कप्तानी भी बेहद खराब रही है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आईपीएल 2025 में LSG ने उनकी कप्तानी में 14 में से सिर्फ 6 मैचों में जीत हासिल कर सकी थी, वहीं 8 मैचों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा है. LSG की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी.

वहीं इस सीजन भी अब तक उनका प्रदर्शन और कप्तानी बेहद खराब रही थी, इस खिलाड़ी की कप्तानी में इस सीजन LSG की टीम 7 में से सिर्फ 2 मैच ही जीत सकी है और आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है.

Leave a Reply