कोलकाता। बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। भाजपा ने 119 सीटें जीत ली हैं और 88 पर आगे है।

वहीं टीएमसी ने 48 सीटें अपने नाम कीं और 32 सीटों पर आगे चल रही है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कांग्रेस को सिर्फ दो सीट पर जीत मिली है।
भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर में ममता बनर्जी करीब 5 घंटे रहीं। बाहर आकर उन्होंने आरोप लगाया कि, मुझे अंदर धक्का दिया और पीटा गया।
भाजपा की यह जीत नहीं बल्कि लूट है। चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के साथ मिलकर जो कुछ भी किया है वह पूरी तरह से गैरकानूनी है। यहां दोबारा काउंटिंग होनी चाहिए।





