LSG vs RCB: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आरसीबी को DLS नियम से दी 9 रनों से मात, प्रिंस यादव ने गेंद से दिखाया कमाल

LSG vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 50वां लीग मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में गया, जिसमें लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम डीएलएस नियमानुसार 9 रनों से मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में आरसीबी टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। बारिश के खलल की वजह के चलते लखनऊ सुपर जाएंट्स की पारी के दौरान कई बार खेल को रोकना पड़ा, जिसके चलते ये मैच 1919 ओवर्स का खेला गया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 209 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें आरसीबी को डीएलएस नियमानुसार 213 रनों का टारगेट मिला था। लखनऊ की तरफ से मिचेल मार्श के बल्ले से 111 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं निकोलस पूरन ने 38 जबकि कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले से नाबाद 32 रनों की पारी देखने को मिली। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में जोश हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या और रसिख सलाम डार ने 11 विकेट हासिल किया।

LSG vs RCB: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आरसीबी को DLS नियम से दी 9 रनों से मात, प्रिंस यादव ने गेंद से दिखाया कमाल

टारगेट का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें विराट कोहली और जैकब बेथेल की ओपनिंग जोड़ी 9 रनों के स्कोर तक पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल ने तीसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी करने के साथ आरसीबी को इस मैच में वापस लेकर आने का प्रयास किया लेकिन पाटीदार के 61 रन बनाकर पवेलियन लौटने के साथ विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला। टिम डेविड ने जरूर 17 गेंदों में 40 रनों की पारी खेलने के साथ मुकाबले को रोमांचक बनाने का प्रयास किया लेकिन अंत में लखनऊ सुपर जाएंट्स इस मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब रही। लखनऊ की तरफ से गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने तीन जबकि शहबाज अहमद ने 2 विकेट हासिल किए।

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जाएंट्स  मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मारक्रम, ऋषभ पंत , अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार , जितेश शर्मा , क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिक सलाम डार, जोश हेजलवुड।

यहां पर देखिए इस मैच में दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट

एलएसजी  मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, एम सिद्धार्थ, आवेश खान।

आरसीबी  जॉर्डन कॉक्स, टिम डेविड, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर।

Leave a Reply