Pehla Bada Mangal 2026: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार का विशेष महत्व होता है। ज्येष्ठ मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यही वो दिन था जब प्रभु श्री राम से हनुमान जी मिले थे। ऐसे में बड़े मंगल के दिन बजरंगबली के साथ भगवान राम और माता सीता की आराधना करना अत्यंत ही फलदायी होता है। इसके अलावा बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को ये एक खास चीज चढ़ाने से भक्तों के सभी संकट शीघ्र दूर हो जाते हैं।

बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को चढ़ाएं उनकी सबसे प्रिय चीज
तुलसी दल: ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल के दिन बजरंगबली को उनकी सबसे प्रिय चीज तुलसी जरूर अर्पित करें। बड़े मंगल के दिन 11 तुलसी के पत्तों पर चंदन से ‘राम’ लिखकर उनकी माला बनाकर हनुमान जी को पहनाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बजरंगबली को तुलसी की माला चढ़ाने घर में कभी धनधान्य की कमी नहीं होती। इसके साथ ही शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है।
पहले बड़े मंगल के दिन करें ये काम
- बड़े मंगल के दिन पूजा पाठ करने के साथ ही मंदिर जाकर हनुमान जी के दर्शन जरूर करें।
- बड़े मंगल के दिन हनुमान चालीसा के साथ ही सुंदरकांड का पाठ करना भी फलदायी होता है।
- बड़े मंगल के दिन जल का दान करें। राहगीरों को ठंडा जल या शरबत पिलाने से कई गुना अधिक पुण्य फल प्राप्त होते हैं।
- छत पर पक्षियों के लिए पानी रखें और बंदरों को गुड़चना खिलाएं।
- किसी मंदिर या जरूरतमंद को पानी से भरी सुराही यानी मटका दान करें।
ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के दिन न करें ये काम
- बड़े मंगल के दिन तामसिक चीजों से दूर रहें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस दिन सात्विक भोजन ही करें।
- बड़े मंगल के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें और मन को शांत रखें।
- बड़े मंगल के दिन किसी भी जरूरतमंद या बुजुर्ग का अपमान न करें।
- मंगलवार के दिन बाल कटवाना, दाढ़ी बनाना या नाखून काटना वर्जित माना जाता है। इसलिए बड़े मंगल को ये काम न करें।





